जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत बहदन पुल में ट्रेन के सामने कूदकर महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक रेल्वे स्टेशन भेड़ाघाट से प्वाइंटसमेन रोहित कुमार सिंह 37 वर्ष ने सूचना दी कि मंगलवार को एक अज्ञात महिला बहदन पुल के पास डाउन ट्रेक से दौड़ते हुये ट्रेन से टकरा गयी.
जिससे अज्ञात महिला उम्र लगभग 40-45 वर्ष की मौत हो गई। मृतिका की शिनाख्तगी के प्रयास जारी है।
