जबलपुर:गढ़ा पुलिस ने बजरंग नगर पहाडी में घेराबंदी कर एक बमबाज को गिरफ्ततार किया है जिसके कब्जे से दो सुअरमार बम जप्त किए गए। टीआई प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि बजरंग नगर पहाडी में घेराबंदी कर अतुल साहू पिता राजकुमार साहू 19 वर्ष निवासी अन्ना मोहल्ला शारदा चौक गढा को दबोचा।
जिसके हाथ में रखी पालीथीन को चैक करने पर 2 नग सुअरमार बम रखे मिलें, आरोपी अतुल साहू के कब्जे से 2 सुअरमार बम जप्त करते हुये आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय है कि आरोपी अतुल साहू के खिलाफ पूर्व से आर्म्स एक्ट एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के 3 अपराध दर्ज है।
