सतना रेलवे स्टेशन पर हुई सघन जांच

सतना।जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हुए नरसंहार के बाद बदली हुई स्थितियों के बीच सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी किए गए एलर्ट का असर रविवार को सतना रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला. आरपीएफ पोस्ट सतना और जीआरपी उप थाने के स्टाफ द्वारा संयुक्त तौर पर रेलवे स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चलाया गया. मेटल डिटेक्टर और आधुनिक हथियारों से लैस अमले द्वारा प्लेटफार्म से लेकर सकुलेटिंग क्षेत्र तक सघन निगरानी की गई. इस दौरान पार्सल के लिए जाने वाले सामानों की भी मेटर डिटेक्टर के जरिए जांच की गई. इसी कड़ी में संदिग्ध नजर आने वाले लोगों से भी पूछताछ व जांच करते हुए सुरक्षा की तस्दीक की गई. इतना ही नहीं बल्कि रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़े रहने वाले वाहनों के बारे में भी जानकारी जुटाई गई.

Next Post

दमकल की गाड़ियां समय पर आती तो झुग्गियों के साथ बच्चों की जान बचाई जा सकती: आप

Mon Apr 28 , 2025
नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के बवाना विधानसभा क्षेत्र की झुग्गियों में आग की घटना पर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि अगर समय पर दमकल की गाड़ियां पहुंचती तो झुग्गियों के साथ-साथ दो मासूम बच्चों की जान बचाई जा सकती थी। आप […]

You May Like

मनोरंजन