जिम ट्रेनर ने बेरहमी से पीटा 

जबलपुर । गोरखपुर थाना क्षेत्र में एक जिम ट्रेनर द्वारा किशोर छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। त्रिवेणी स्कूल के पास हाथीताल निवासी 16 वर्षीय अक्षत शर्मा, जो कक्षा दसवीं का छात्र है, ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना बंदरिया तिराहा स्थित पीटर जिम में अभ्यास करने जाता है। जब वह जिम पहुँचा, तो नीचे खड़े जिम ट्रेनर कुलदीप भाट ने उसे देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। अक्षत ने विरोध किया तो कुलदीप ने उसे पहले हाथ मुक्कों से पीटा, फिर जमीन पर पटक दिया और किसी वस्तु से हमला कर उसके सिर में गंभीर चोट पहुंचाई। हमले के बाद आरोपी ने किशोर को जान से मारने की धमकी दी। घायल अक्षत को परिजन तत्काल लाइफ मेडिकल सिटी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।

Next Post

मोटरसायकल के ट्रक से टकरा जाने से जीजा-साले की मौत

Fri May 2 , 2025
नरसिंहपुर, 02 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में बायपास सड़क मार्ग पर एक मोटरसायकल के ट्रक से टकरा जाने से जीजा-साले की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिवनी जिले के आदे गांव के निवासी धमेन्द्र कुशवाह (30) अपने साले चांदनखेडा के निवासी […]

You May Like