मोटरसायकल के ट्रक से टकरा जाने से जीजा-साले की मौत

नरसिंहपुर, 02 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में बायपास सड़क मार्ग पर एक मोटरसायकल के ट्रक से टकरा जाने से जीजा-साले की मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सिवनी जिले के आदे गांव के निवासी धमेन्द्र कुशवाह (30) अपने साले चांदनखेडा के निवासी प्रमोद कुशवाहा (20) के साथ कल शादी में मोटरसायकल से श्रीनगर गांव गए थे। जहां से रात में चांदनखेड़ा लौटते समय उनकी मोटरसायकल गोटेगांव के बायपास पर एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने आज शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना से चांदनखेड़ा गांव में विवाहस्थल पर मातम छा गया। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

नागौद में धारदार हथियार से एक व्यक्ति की हत्या

Fri May 2 , 2025
सतना, 2 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र में आज एक अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के नागौद थाना क्षेत्र के सिंहपुर रोड पर गोपाल श्रीवास्तव अपने दोस्त के साथ मोटरसायकल से जा रहा […]

You May Like