अभी तीन दिन और तेज गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

सीहोर: अप्रैल माह के पहले पखवाड़े में गर्मी पूरे शवाब पर आ गई है. आलम यह है कि सुबह से सूरज की तपन से लोग परेशान हो उठे हैं तो दोपहर में ऐसा लगता है मानो आसमान से आग बरस रही हो.अप्रैल महीने के पहले सप्ताह से ही इस बार गर्मी अपने तीखे तेवर दिखाने लगी है. सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज हुआ था वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री रिकार्ड हुआ है.

यह स्थिति राजस्थान और गुजरात की ओर से आने वाली गर्म हवा के कारण बनी है. मौसम विभाग का कहना है कि अभी तीन दिन और तेज गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होगी. पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो अप्रैल महीने की शुरुआत में इतनी गर्मी कभी नहीं पड़ी. पिछले साल भी इन दिनों 36 से 37 डिग्री के बीच तापमान बना हुआ था. 20 अप्रैल के बाद गर्मी अपना असर दिखाना शुरु करती है, लेकिन इस बार शुरुआती दिनों में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार बना हुआ है.
इनका कहना है
आरएके कॉलेज स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र सिंह तोमर ने बताया कि राजस्थान, गुजरात में गर्मी जबरदस्त पड़ रही है. वहां से आ रही गर्म हवाओं ने हमारे यहां भी तापमान में वृद्धि कर दी है. अगले तीन दिन और इसी तरह की गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ेगा। हालांकि इसके बाद हलके बादल छा सकते हैं. इस वजह से दिन का तापमान 1-2 डिग्री कम हो सकता है।

Next Post

नानाखेड़ा पर बनेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स,400 करोड़ से ज्यादा का रहेगा UDA का बजट

Wed Apr 9 , 2025
उज्जैन: मकान, दुकान, प्लॉट, बंगले से लेकर अब शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की श्रंखला उपलब्ध कराने वाले विकास प्राधिकरण ने बोर्ड बैठक की तैयारी कर ली है. इसमें 400 करोड़ से ज्यादा का बजट पारित किया जाएगा जो नगर विकास में मिल का पत्थर साबित होगा.नवभारत से चर्चा में विकास प्राधिकरण के […]

You May Like