रहवासी सड़क किनारे फेंक देते हैं कचरा

मामला वार्ड 41 के श्रीराम नगर का

इंदौर:स्वच्छता को लेकर शहर में लगातार प्रयास किए जाते आ रहे है और यही वजह है कि शहर लगातार नंबर वन की पायदान पर काबिज है. लेकिन दूसरी ओर आज भी कई गै¸रजिम्मेदार लोग है जिसके काणर क्षेत्रों में जगह-जगह गंदगी दिखाई देती है.पूर्व रिंग रोड़ से लगा हुआ वार्ड क्रमांक 41 जो कि बंगाली क्षेत्र में पड़ता है. वार्ड के श्री राम नगर में प्रत्येक दिन डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन पहुंचता है.

इतना ही नहीं क्षेत्र के अंदर सड़कों की सफाई करने के लिए महिलाकर्मी भी पहंुचती है. हालांकि वह काफी बूढ़ी हो चुकी है. इसके अलावा सड़कों से सूखा कचरा उठाने के लिए खुला कचरा वाहन भी पहुंचता है. फिर भी क्षेत्र में सड़क किनारे जगह-जगह कचरे का ढेर दिखाई देता है. यह कचरा कहां से आता है, कौन डाल जाता है क्षेत्रवासियों को पता है लेकिन पड़ोसी होने के नाते कोई बताने को तैयार नहीं है. कुछ जानकारी के अनुसार क्षेत्र में रहने वाले किराएदार जिनमें अधिकांश छात्र-छात्राएं है. वह जल्द ही सुबह अपने घरों से निकल जाते हैं और घर का कचरा सड़क किनारे फेंक जाते है. इस लापरवाही से क्षेत्र में बने कालिका मंदिर के आसपास गंदगी को पसरी पड़ी रहती है जिसको लेकर श्रद्धालुओं में काफी नाराज़गी भी है.

इनका कहना है
छात्र अगर सुबह निकलते समय डस्टबीन बाहर भी रखे तब भी कचरा गाड़ी हेल्पर तो डस्टबीन उठाता ही नहीं है. जबकि दूसरे क्षेत्रों में हेल्पर डस्टबीन उठाकर कचरा गाड़ी में डालता है.
– अनिल पाराशर
बुजुर्ग महिला कर्मचारी है जो सही तरीके से सड़क की सफाई नहीं कर पाती जगह-जगह छोड़कर झाडू देती है. अगर आस-पास वाले रात को कचरा नहीं फेंके तो क्षेत्र में गंदगी नहीं हो.
– नगिन चंद
निगम अपनी इंमादारी से काम कर रही है. श्री राम नगर बड़ा है लेकिन यहां गंदगी को लेकर समस्या है. मंदिर परिसर के पास ही कचरे का ढेर लगा रहता है जगरूकता नहीं है.
– नरेंद्र शर्मा

फेंकने वालों पर सख्ती करेंगे
मैंने सीएसआई और एनजीओ की टीम के साथ मीटिंग की है. कर्मचारियों को भी फटकार लगाई है जहां कचरा फेकते थे सुंदरता के लिए मैंने वहां पेवर ब्लॉक भी लगवा दिए. वहां किरायदार बहुत है जो लापरवाही करते हैं. कल से सुबह पांच बजे कर्मी तैनात किए जाएंगे. कचरा फेंकने वालों पर सख्ती होगी.
– प्रणव मंडल पार्षद

Next Post

मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का रुख

Wed Jan 22 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like