इशिता नेगी और देव रूपारेलिया ने सिंगल्स खिताब जीते

पुणे, 30 अगस्त (वार्ता) रविवार को यहां इंडिया जूनियर इंटरनेशनल ग्रां प्री 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट में इशिता नेगी और देव रूपारेलिया ने क्रमशः महिला और पुरुष सिंगल्स खिताब जीते, जबकि पवन सुरेश और पुनीत सुरेश ने पुरुष डबल्स का खिताब अपने नाम किया। दूसरी वरीयता प्राप्त 17 वर्षीय इशिता ने अपनी ही देश की गाथा सूर्यवंशी को 21-19, 21-18 से हराया,

जबकि शीर्ष वरीयता प्राप्त देव ने एक अन्य ऑल-इंडियन फाइनल में 16वीं वरीयता प्राप्त निश्चल चंद को 21-16, 21-16 से मात दी। पवन और पुनीत ने इंडोनेशिया के आर्यबका ओक्टा डिसाबियन और मुहम्मद जकारिया को 25-23, 21-19 से हराकर जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के खिताबों की संख्या में इजाफा किया। इशिता ने खिताब जीतने के अपने पूरे पांच मैचों के सफर में एक भी गेम नहीं गंवाया।

.....

Next Post

पश्चिमी तट के गांव की घेराबंदी तेज, इजरायली सेना ने एकमात्र रास्ता बंद किया

Sun Aug 30 , 2026
अल-मुगय्यिर, 30 अगस्त (वार्ता) इजरायली सेना ने कब्जे वाले पश्चिमी तट के फलस्तीनी गांव अल-मुगय्यिर का एकमात्र बचा हुआ प्रवेश मार्ग लगातार 20 घंटे से बंद कर रखा है। इससे गांव के लोग अपने घरों में कैद हाेकर रह गए हैं। स्थानीय परिषद के प्रमुख अमीन अबू अलिया ने शनिवार […]

You May Like

मनोरंजन