
आलीराजपुर। झाबुआ-रतलाम लोकसभा क्षेत्र की सांसद *श्रीमती अनीता चौहान* की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति “दिशा” की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री *नागर सिंह चौहान*, कलेक्टर *श्रीमती नीतू माथुर*, जिला पंचायत सीईओ *श्रीमती संघमित्रा गौतम*, जिला पंचायत अध्यक्ष *श्रीमती हजरी बाई खरत*, जिला अध्यक्ष *मकू परवाल* सहित जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में सांसद श्रीमती चौहान ने पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की। मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, फसल बीमा, भावांतर, जल जीवन मिशन, हैंडपंप सुधार, पीएम ग्राम सड़क, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, विद्युत, जल संसाधन और महिला एवं बाल विकास की योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
*किसानों को समय पर खाद दिलाने के निर्देश*
सांसद ने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि खाद वितरण की ई-टोकन व्यवस्था को लेकर गांव-गांव में किसानों को जागरूक किया जाए। खाद केंद्रों के पास कियोस्क सेंटर बनाए जाएं ताकि किसानों को टोकन लेने में दिक्कत न हो।
*बिजली और सड़क पर फोकस*
विद्युत विभाग को नवीन ग्रिड निर्माण शीघ्र पूरा करने और धरती आबा अभियान के तहत बिना बिजली वाले गांवों में प्राथमिकता से विद्युतीकरण करने को कहा। पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
*आंगनवाड़ी और छात्रावासों पर निगरानी*
महिला एवं बाल विकास विभाग को जीर्ण-शीर्ण आंगनवाड़ी भवनों की सूची बनाने और कार्यकर्ताओं के दावा-आपत्ति प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। धरती आबा अभियान के निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और समय-सीमा में पूरे करने को कहा।
अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री *नागर सिंह चौहान* ने अधिकारियों को सभी छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने सूचना पटल पर कलेक्टर, सीईओ, एसडीएम, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य और बीईओ के मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से चस्पा करने के निर्देश दिए ताकि छात्र-छात्राएं समस्या होने पर सीधे संपर्क कर सकें।
बैठक के समापन पर सांसद श्रीमती चौहान ने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग अपनी कार्ययोजना बनाकर जनप्रतिनिधियों से समन्वय करते हुए जिले के विकास कार्यों को गति दें।
*आलीराजपुर में जागरूकता और रोजगार पर फोकस*
समाज को तभी आगे बढ़ाया जा सकता है जब बेटियां सुरक्षित हों, शिक्षित हों और युवा स्वावलंबी बनें। आज जिले में इन्हीं दो उद्देश्यों के लिए दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
