दीनदयाल रसोइयां योजना को जॉचने पहुंचे सिंगरौली विधायक

सिंगरौली । गरीब और जरूरतमंद लोगों को महज पांच रुपए में भोजन उपलब्ध कराने वाली दीनदयाल रसोई योजना की हकीकत जानने सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह औचक निरीक्षण करने पहुंचे।इस दौरान उन्होंने न केवल रसोई में तैयार भोजन की गुणवत्ता और निर्धारित मीनू की जानकारी ली, बल्कि योजना के लाभार्थियों से सीधे फोन पर बात कर भोजन की गुणवत्ता का फीडबैक भी लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने रसोई में संधारित हितग्राहियों के रजिस्टर का अवलोकन किया।

इसमें दर्ज नाम और मोबाइल नंबरों पर बारी-बारी से फोन लगाकर हितग्राहियों से पूछा कि उन्हें नियमित रूप से भोजन मिल रहा है या नहीं और भोजन की गुणवत्ता कैसी है। इस तरह उन्होंने रजिस्टर में दर्ज जानकारी और योजना के जमीनी क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति जानने का प्रयास किया। के इस औचक निरीक्षण का उद्देश्य पांच रुपए में उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, पारदर्शिता और व्यवस्थाओं को परखना रहा। उन्होंने भोजन के मीनू और रसोई की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद संतोष ददोली शाह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

कैमोर में ट्रांसपोर्ट कारोबार के नाम पर नियमों की धज्जियां!

Sat Nov 21 , 2026
विजयराघवगढ़/कैमोर, कटनी। औद्योगिक नगरी कैमोर में उद्योगों के विस्तार के साथ भारी वाहनों की आवाजाही भी लगातार बढ़ रही है, लेकिन इस कारोबार के बीच आम नागरिकों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। एसीसी अडानी सीमेंट प्लांट, एवरेस्ट प्लांट और क्षेत्र की पत्थर […]

You May Like

मनोरंजन