
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में प्रदेश महामंत्रियों तथा विभिन्न संभागों के प्रभारियों ने भाग लिया।
बैठक में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले पार्टी कार्यक्रमों, अभियान गतिविधियों और संगठन विस्तार से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
डॉ महेन्द्र सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों से आगामी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। वहीं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद और जनसंपर्क बढ़ाने पर बल दिया।
बैठक में विभिन्न संभागों में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी भी ली गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। भाजपा नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों से निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटने का आग्रह किया।
