एनएलसी इंडिया की तीन प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, मंगलवार को खुलेगा ओएफएस

नयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) केंद्र सरकार खनन क्षेत्र की सार्वजनिक कंपनी एनएलसी इंडिया (पूर्व में नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन) में अपनी तीन प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी।

निवेश एवं लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि कंपनी का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) मंगलवार 09 जून को संस्थागत एवं बड़े निवेशकों के लिए खुलेगा जबकि खुदरा निवेशक 10 जून को बोली लगा सकेंगे। इसके लिए प्रति शेयर न्यूनतम मूल्य 303 रुपये रखा गया है।

दीपम ने बताया कि सरकार की योजना दो प्रतिशत शेयरों की बिक्री की है और ज्यादा बोली मिलने की स्थिति में एक प्रतिशत अतिरिक्त शेयरों की बिक्री का प्रावधान रखा गया है।

ओएफएस से पहले सोमवार को कंपनी का 10 रुपये अंकित मूल्य वाला इक्विटी शेयर 0.85 रुपये (0.25 प्रतिशत) गिरकर 335.65 रुपये पर बंद हुआ है।

कंपनी के पूरी तरह चुकता इक्विटी शेयरों की संख्या 31 मार्च 2026 को 1,38,66,36,609 थी। इसमें 72.20 प्रतिशत शेयर केंद्र सरकार के पास थे।

 

 

Next Post

पिपलानी में कोचिंग संचालिका से बाइक सवार बदमाशों ने छीना डेढ़ लाख का आईफोन

Mon Jun 8 , 2026
भोपाल। पिपलानी इलाके में एक युवती के हाथ से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों आईफोन छीनकर फरार हो गए. युवती के साथ वारदात तब हुई जब वह सड़क पर पैदल जा रही थी. युवती ने आईफोन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये पुलिस को बताया है. केस दर्ज कर पुलिस बदमाशों […]

You May Like