रिटायर्ड नौसेना अधिकारी के साथ ऑनलाइन की ठगी

इंदौर. रिटायर्ड नौसेना अधिकारी से धोखाधड़ी कर दो भाइयों ने उनके खाते से 1 लाख 77 हजार रुपए निकाल लिए. एरोड्रम थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

रिटायर्ड अधिकारी 65 वर्षीय ओमप्रकाश यादव स्मृति नगर छोटा बांगड़दा रोड निवासी हैं. वे शहादत को नमन संस्था के माध्यम से कवि सम्मेलन और देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित करते हैं. संस्था के कामकाज में सहयोग के लिए उन्होंने 7 अगस्त से हरिओम पांचाल को 300 रुपए प्रतिदिन पर काम पर रखा था. आरोपी हरिओम को नए सदस्य जोड़ने, फोटोग्राफी करने और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचनाएं भेजने की जिम्मेदारी दी गई थी. पीड़ित के मुताबिक, इसी दौरान हरिओम ने उनके मोबाइल से यूपीआई पिन का दुरुपयोग कर खाते से रकम ट्रांसफर कर ली. एरोड्रम थाना प्रभारी वरुण सिंह भाटी का कहना है कि जांच में सामने आया कि हरिओम और उसका भाई दीपक पांचाल रुप नगर निवासी ने मिलकर यह धोखाधड़ी की. पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है, मामले में पुलिस जांच कर रही है.

Next Post

स्कूलों में चलेगा माटी के गणेश अभियान, बच्चों को दी जाएगी पर्यावरण संरक्षण की शिक्षा

Tue Aug 26 , 2025
रायसेन। संचालक लोक शिक्षण मध्यप्रदेश ने डीईओ को निर्देश जारी कर माटी के गणेश, सिद्ध गणेश नाम से अभियान शुरू करने की बात कही है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करना है। अभियान के तहत सभी स्कूलों में बच्चों को यह समझाया जाएगा कि प्लास्टर […]

You May Like