इंदौर: राहुल नगर निवासी 22 वर्षीय कविता पवार की मौत के मामले में नया मोड़ तब आया जब मर्ग जांच के दौरान मृतिका के मोबाइल से एक वीडियो मिला. इस वीडियो में कविता ने मरने से पहले स्पष्ट रूप से अपने पति ईश्वर पवार को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है. घटना 22 अप्रैल की रात 4:00 से 4:10 बजे के बीच की बताई जा रही है.
कविता की मौत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी. अब मोबाइल में मिले इस वीडियो और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतिका के 24 वर्षीय पति ईश्वर पवार निवासी राहुल गांधी नगर, लसूड़िया के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विवेचना शुरू कर दी है.
