आधा दर्जन झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई


चंदेरी: बीएमओ प्रशांत दुबे द्वारा चंदेरी के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की क्लिनिको पर छापामार कार्यवाही की गई। इस दौरान ग्राम अर्रीन में संचालित वीरेन्द्र सिंह की क्लिनिक में दो मरीजों का ईलाज चलता पाया गया एवं सम्बन्धित डॉक्टर क्लिनिक पर नहीं पाया गया, ग्रामीणों से चर्चा में पाया गया की सम्बन्धित ग्राम में गया हुआ है इस दौरान अन्य क्लिनिक भी बंद पाई गई दोनों ही क्लिनिक पर किसी भी प्रकार का नाम एवं क्लिनिक सम्बन्धित बोर्ड नहीं पाया गया। ग्राम प्राणपुर श्याम क्लिनिक से जानकारी प्राप्त कर बंद कराया गया एवं ग्राम अंतर्गत रिआंश क्लिनिक, आंशिक क्लिनिक, विश्वाश क्लिनिक, सैयद क्लिनिक ये अन्य क्लिनिक बंद पाई गई।

समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए चंदेरी स्थित डॉ विकाश राय की क्लिनिक को बंद कराया गया। सम्बन्धित के विरुद्ध उक्त कार्यवाही करते हुए चेतावनी दी गई कि जब तक उक्त प्रकरण की जांच न हो जाए तब तक क्लिनिक को बंद रखा जाए । इस संबंध में सबंध में क्लिनिक संचालकों को समस्त दस्तावेज एवं डिग्री का सत्यापन कार्यालय में आकर सत्यापन कराने के निर्देश दिये। उक्त दस्तावेज नियमानुसार सही नहीं पाए जाने पर सम्बन्धित क्लिनिक को शील किया जाएगा, साथ ही जिसकी जानकारी वरिष्ठ कार्यालय भेजी जाएगी।

Next Post

इक्वाडोर में राष्ट्रपति पर हमले का प्रयास, आपराधिक शिकायत दर्ज

Wed Oct 8 , 2025
क्विटो, 08 अक्टूबर (वार्ता) इक्वाडोर में मंगलवार को दक्षिणी कैनर प्रांत में राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ पर हुये हमले के मामले में आपराधिक शिकायत दर्ज करायी गयी है। पर्यावरण एवं ऊर्जा मंत्री इनेस मंजानो ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि श्री नोबोआ के काफिले पर मंगलवार को एल टैम्बो […]

You May Like