
बागली। सनातन विचार मंच संस्था के संस्थापक रविंद्र भारद्वाज के मार्गदर्शन में पिछले लगभग 28 वर्षों से पिपरी क्षेत्र के आदिवासी अंचल में संस्कार शिक्षा केंद्र संचालित हो रहे हैं। संस्था के सदस्यों के सहयोग से ग्राम कन्डया-1 कन्डीया-2, राजस्व ग्राम कन्डीया एवं पोटला में बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कारों का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।वर्षा ऋतु में इन केंद्रों पर आने वाले जरूरतमंद विद्यार्थियों को आने-जाने में होने वाली परेशानी को देखते हुए श्रीनागर चित्तौड़ा समाज, इंदौर की मातृशक्ति ने अपना नाम गुप्त रखते । 41 जरूरतमंद बच्चों को छाते वितरण किये ।
छतरिया वितरण करते समय आचार्य रतन सिंह सेन्धव, समाज सेवी गिरधर गुप्ता सतीश अग्रवाल उपस्थित रहे। बारीश में छाते प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खील गये।उल्लेखनीय है कि श्रीनगर चित्तौड़ा समाज, इंदौर की मातृशक्ति पूर्व में भी गुप्त रूप से समाजसेवा करती रही है। उन्होंने ठंड के मौसम में मैया नर्मदा की पैदल परिक्रमा करने वाले परिक्रमावासियों को कंबलों का वितरण कराया था। इसके अलावा समय-समय पर अन्नक्षेत्र में भी बिना नाम सार्वजनिक किए सहयोग प्रदान कर सेवा और परोपकार की प्रेरणादायक परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रही हैं।
