शातिर ठगों ने महिला और छात्र सहित 4 लोगों से हड़पे 2.66 लाख, मामले दर्ज

जबलपुर। शहर और ग्रामीण अंचल में साइबर ठगों ने महिला, छात्र समेत चार लोगों को अपना शिकार बनाया। और कुल 2,65,999 रुपये हड़प लिए । कुण्डम और विजयनगर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के चार अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कुण्डम खिन्हा की कुसुमलता कुलस्ते (33) को अज्ञात ठग ने पैसे डबल करने का लालच दिया। बाद में डरा-धमकाकर क्यूआर कोड के जरिए कुल 1,09,000 रुपये हड़प लिए। इसी प्रकार विजय नगर कचनार सिटी निवासी फिजियोथैरेपी छात्र अभिजीत दाहिया (23) के आईडीबीआई बैंक खाते से अज्ञात ठग ने 4 बार में कुल 96,999 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। इसी प्रकार विजयनगर रामेश्वर कॉलोनी निवासी किराना व्यापारी सुनील बुलानी (54) ने गूगल से जेप्टो का कस्टमर केयर नंबर निकाला था। शातिर ठग ने बैक-कॉल कर मदद के बहाने आरबीएल क्रेडिट कार्ड की डिटेल ली और 7 ट्रांजेक्शन में 35,000 रुपये निकाल लिए। इसी प्रकार विजय नगर इंडियन कॉफी हाउस के शेफ विवेक शर्मा (26) के सेंट्रल बैंक खाते से अज्ञात आरोपी ने धोखाधड़ी कर 25,000 रुपये उड़ा दिए।

Next Post

हिरन नहर में लाश, चीपाघाट में मिली बाइक

Mon Oct 26 , 2026
जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत जूरीकला स्थित हिरन नहर में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश उतराती मिली। मृतक की बाइक चीपाघाट के पास मिली है। युवक ने आत्महत्या की है या वे किसी हादसे का शिकार हुआ है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग […]

You May Like