करंट से युवक की मौत, घर की लाईट सुधारते समय हादसा

जबलपुर। बरगी थाना अंतर्गत मरहापाठा में घर की लाईट सुधारते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बालगोविंद गौड़ 35 वर्ष निवासी ग्राम गागंदा ने सूचना दी कि उसकी बहन की शादी ग्राम मरहापाठा में हुयी है। बहन ने फोन कर बताया कि उसके पति चम्मू गौड़ घर की लाईट सुधार रहे थे तभी उन्हें करंट लग गया है। जीजा चम्मू गौड़ को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां दौरान उपचार के उसके चम्मू गौंड़ 34 वर्ष निवासी मरहापाठा की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

लट्ठ के साथ कैंची चली, चार घायल

Sun Oct 4 , 2026
जबलपुर। गोरखपुर व पनागर में पैसे के विवाद पर बदमाशों ने जमकर उपद्रव मचाया। लटठ के साथ कैंची चलाई जिसमें चार लोग घायल हो गए । पुलिस ने दोनों ही मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली है। गोरखपुर पुलिस के मुताबिक अमन मरावी 18 वर्ष निवासी टेंडर 1 मांडवा रामपुर […]

You May Like