लट्ठ के साथ कैंची चली, चार घायल

जबलपुर। गोरखपुर व पनागर में पैसे के विवाद पर बदमाशों ने जमकर उपद्रव मचाया। लटठ के साथ कैंची चलाई जिसमें चार लोग घायल हो गए । पुलिस ने दोनों ही मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली है।

गोरखपुर पुलिस के मुताबिक अमन मरावी 18 वर्ष निवासी टेंडर 1 मांडवा रामपुर गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह फर्नीचर का काम करता है। मांडवा में खडा होकर अपने भाई विवेक का इंतजार कर रहा था तभी रवि केवट, तनु उर्फ अनुज औऱ आयुष विनोदिया उर्फ लपरा आये और शराब पीने के लिये पैसे मांगने लगे मना करने पर तीनों ने मारपीट कर दी। आयुष उर्फ लपरा ने लट्ठ से हमला कर चोट पहुंचा दी। इसी प्रकार पनागर थाने में शुभम पटेल 19 वर्ष निवासी सिंधी कॉलोनी पनागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि तिवारीखेड़ा में जायका ढाबा के सामने जीजा रानू पटेल का चाय पान का टपरा है जिसमें वह बैठा था तभी शाम लगभग 7:30 बजे रोहित केवट उर्फ जान, निक्की उर्फ निकिल केवट, अंकुश उर्फ बेटू केवट उसकी दुकान आए दुकान से दो सिगरेट, 60 वाली एक राजश्री एवं नमकीन का पैकेट लिए जिसके 80 रूपये हो रहे थे बिना पैसा दिये जाने लगे तो उसनेे उनसे पैसा मांगे तो विवाद करने लगे। रोहित केवट उर्फ जान उसके काउंटर में रखी कैंची उठा उसके गले में वार कर दिया। अभिषेक बाल्मीक ने बीच बचाव करने आया तो उसके साथ भी मारपीट की। फल की दुकान लगाने वाले ईलू उर्फ महेश बर्मन, नीरज महतो एवं अन्य लोगों ने बीच बचाव किया तो रोहित केवट उर्फ जान, निक्की उर्फ निखिल केवट, अंकुश उर्फ बेटू केवट ने हाथ घूसों से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रोहित केवट उर्फ जान को भी चोट आई।

Next Post

चीफ क्लर्क का मोबाइल हैक, स्क्रीन काली हुई, खाते से उड़ गई रकम

Sun Oct 4 , 2026
जबलपुर। गोरखपुर थाना अंतर्गत क्रिश्चन कॉलोनी निवासी रेल्वे विभाग महाप्रबंधक में चीफ क्लर्क का साइबर ठग ने मोबाइल हैक कर लिया। स्क्रीन अचानक काली हो गई और खाते से रकम उड़ गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मनोज शुक्ला निवासी […]

You May Like