मन की बात का सामूहिक श्रवण, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने किसानों का किया सम्मान

बैतूल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को बैतूल विधानसभा क्षेत्र के खेड़ी सांवलीगढ़ मंडल के बूथ क्रमांक 223 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया। यह कार्यक्रम ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ स्थित ओमकार पवार के कृषि फार्म पर आयोजित किया गया, जिसमें किसान, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम के बाद हेमंत खण्डेलवाल ने उपस्थित किसानों एवं ग्रामीणों से संवाद कर उनके अनुभव और सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने वाला मंच बन गया है, जहां समाज और राष्ट्र निर्माण से जुड़े सकारात्मक प्रयासों को पहचान मिलती है।इस अवसर पर कृषि क्षेत्र में नवाचार अपनाने और उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष सुधाकर पंवार, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल, मंडल महामंत्री कमलकिशोर मालवीय, पूर्व मंडल अध्यक्ष रेवती प्रसाद सरले, बूथ अध्यक्ष जितेन्द्र राठौर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह चौहान सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

वेयरहाउस में आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू

Sun May 31 , 2026
इंदौर:नेमावर रोड स्थित उद्योग नगर में देर रात एक वेयरहाउस में भीषण आग लग गई. आग दो गोदामों में भड़की, जिसे दमकल टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू में लिया. हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.घटना पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास स्थित अरिहंत इंटरप्राइजेज और ‘विशाल […]

You May Like