पथ संचलन केे साथ संघ शताब्दी वर्ष में होंगे हिंदू सम्मेलन, युवा समागम और जन गोष्ठी

ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस वर्ष विजयादशमी पर बस्ती सह पथ संचलन के साथ शताब्दी उत्सव की शुरुआत करेगा और ‘पंच परिवर्तन’ को लेकर स्वयंसेवक 15 से 30 नवंबर तक घर-घर संपर्क अभियान चलाएंगे। इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का लक्ष्य बनाया गया है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर विभाग संघचालक प्रहलाद सबनानी ने बताया कि विजया दशमी 2 अक्टूबर को प्रात: 8 से 10 बजे तक ग्वालियर महानगर की 126 बस्तियों में पथ संचलन निकाला जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में पथ संचलन 2 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक खंड और मंडल स्तर पर निकाले जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 15 से 30 नवंबर तक व्यापक गृह संपर्क अभियान के तहत स्वयंसेवक पंच परिवर्तन का संदेश घर-घर देंगे। इसके अलावा मंडल, बस्ती स्तर पर हिंदू सम्मेलन 20 दिसंबर से 20 जनवरी 2026 तक, प्रमुख जन गोष्ठी 1 से 15 फरवरी, सामाजिक सद्भाव बैठक 1 से 15 अप्रैल, शालेय विद्यार्थी कार्यक्रम 15 अप्रैल से 15 मई तक, युवा केंद्रित कार्यक्रम 15 अगस्त से 15 सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे। श्री सबनानी ने बताया कि इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य ‘समावेशी’ और ‘सर्वस्पर्शी’ सामाजिक परिवर्तन को गति देना है, ताकि समाज के हर वर्ग तक संघ का संदेश पहुंचे और सकारात्मक विकास हो।

Next Post

नायर की जगह पड़िक्कल, जडेजा बने उपकप्तान, आकाश दीप बाहर

Thu Sep 25 , 2025
मुंबई, 25 सितम्बर (वार्ता) वेस्टइंडीज के ख़िलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में देवदत्त पड़िक्कल की वापसी हुई है, जबकि उनके कर्नाटक टीम के साथी करूण नायर को बाहर कर दिया गया है। चोट से उबर रहे ऋषभ पंत की जगह अब रवींद्र जडेजा टीम के उपकप्तान हैं, जबकि […]

You May Like