उदयपुर में स्टेबिन-नूपुर की शादी का जश्न

स्टेबिन बेन और नूपुर सेनन की शादी से पहले उदयपुर में जश्न चरम पर है। हल्दी और संगीत में कृति सेनन का धमाकेदार डांस वीडियो वायरल हो रहा है।

सिंगर स्टेबिन बेन और नूपुर सेनन की शादी से पहले उदयपुर में जश्न का माहौल बना हुआ है। खूबसूरत लोकेशन पर आयोजित शादी की रस्मों में पूरा परिवार और करीबी दोस्त जमकर मस्ती करता नजर आ रहा है। सेलिब्रेशन की शुरुआत एक भव्य हल्दी फंक्शन से हुई, जहां रंग, संगीत और खुशियों की कोई कमी नहीं दिखी। इस खास मौके के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी बहन की शादी में पूरे जोश के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं।

हल्दी के तुरंत बाद आयोजित हुए संगीत समारोह के वीडियो भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज़ में कृति सेनन, वरुण शर्मा और परिवार के कई सदस्य होने वाले दूल्हा-दुल्हन के लिए दिल खोलकर नाचते नजर आए। एक वीडियो में कृति सेनन और वरुण शर्मा भोजपुरी सुपरहिट गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर देसी अंदाज में डांस करते दिखे। उनके एनर्जी से भरे स्टेप्स देखकर नूपुर और स्टेबिन भी खुद को रोक नहीं पाए और मुस्कुराते नजर आए।

Next Post

कलेक्टर- एसपी पहुंचे गौरीघाट:मकर संक्रांति पर्व की व्‍यवस्‍थाओं को लेकर किया भ्रमण

Sat Jan 10 , 2026
जबलपुर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने शुक्रवार को गौरीघाट का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मकर संक्रांति पर्व को दृष्टिगत रखते हुए सभी व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर और एसपी ने गौरीघाट की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक […]

You May Like