तुम्मिडीहेट्टी बैराज की ऊंचाई 150 मीटर करने की मांग, रेड्डी ने पाटिल से की मुलाकात

नयी दिल्ली, 05 अगस्त (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से मुलाकात कर राज्य की सिंचाई परियोजनाओं, विशेषकर तुम्मिडीहेट्टी बैराज से जुड़े लंबित मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री रेड्डी के साथ राज्य के सिंचाई मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी और सांसद भी मौजूद रहे। बैठक में श्री रेड्डी ने केंद्रीय मंत्री पाटिल से अनुरोध किया कि वह महाराष्ट्र सरकार के साथ संवाद स्थापित कराने में हस्तक्षेप करें, ताकि तुम्मिडीहेट्टी बैराज की ऊंचाई को लेकर लंबे समय से लंबित विवाद का समाधान हो सके। मुख्यमंत्री ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने तुम्मिडीहेट्टी बैराज के निर्माण के लिए 148 मीटर की ऊंचाई को मंजूरी दी है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि महाराष्ट्र को 150 मीटर की ऊंचाई पर बैराज निर्माण के लिए सहमत कराने का प्रयास किया जाए।

श्री रेड्डी ने कहा कि यदि बैराज की ऊंचाई 150 मीटर की जाती है, तब भी डूब क्षेत्र 1,000 हेक्टेयर से कम रहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि इससे पर्यावरणीय और पुनर्वास संबंधी प्रभाव सीमित रहेंगे, जबकि परियोजना का लाभ कहीं अधिक होगा। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को यह भी अवगत कराया कि तुम्मिडीहेट्टी बैराज के निर्माण से गुरुत्वाकर्षण (ग्रेविटी) के माध्यम से पानी की आपूर्ति संभव होगी। इस पहल से महंगी लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं पर होने वाले बड़े व्यय से बचा जा सकेगा और राज्य में सिंचाई के साथ-साथ पेयजल उपलब्धता भी सुदृढ़ होगी।

.....

Next Post

मृतक के परिजनों को नही मिली कर्मकार कार्ड से राशि

Wed Aug 5 , 2026
सिंगरौली: बैढ़न के ढोटी निवासी मनीष कुमार विश्वकर्मा पिता स्व. रामपाल विश्वकर्मा ने कलेक्टर के यहां आवेदन दिया है कि मेरे पिता की मौत पिछले वर्ष 8 सितम्बर को हो गई और उनके नाम कर्मकार कार्ड बना हुआ है। पिछले वर्ष अक्टूबर से नगर निगम में आवेदन देकर राशि की […]

You May Like