जबलपुर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने शुक्रवार को गौरीघाट का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मकर संक्रांति पर्व को दृष्टिगत रखते हुए सभी व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर और एसपी ने गौरीघाट की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गौरीघाट पर आते हैं, इसलिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
बच्चों की कक्षा के लिए होगी आवश्यक सुविधा
कलेक्टर और एसपी ने गौरीघाट में पराग दीवान द्वारा गौरीघाट क्षेत्र के बच्चों के शिक्षा के लिए चलाए जा रहे कक्षा के संबंध में भी चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि उनकी कक्षा के लिए स्थान नियत कर वहां शेड लगाएं और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करें।
Next Post
पुलकित सम्राट ने की कपिल शर्मा की तारीफ
Sat Jan 10 , 2026
पुलकित सम्राट ने कॉमेडी के बदलते ट्रेंड पर खुलकर बात की है। ‘राहु केतु’ से पहले उन्होंने जिम्मेदार कॉमेडी और जोक्स की सीमाओं पर राय रखी। एक्टर पुलकित सम्राट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राहु केतु’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज […]

You May Like
-
2 years ago
तरुण संघा जीती, वाटिका का दयनीय प्रदर्शन
-
2 months ago
जनरल धीरज सेठ ने नये सेना प्रमुख का कार्यभार संभाला
-
10 months ago
रामवन में एक दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
-
11 months ago
हृदय में गुरुभक्ति और आचरण में गुरु के आदर्श झलकने चाहिए