पुलकित सम्राट ने की कपिल शर्मा की तारीफ

पुलकित सम्राट ने कॉमेडी के बदलते ट्रेंड पर खुलकर बात की है। ‘राहु केतु’ से पहले उन्होंने जिम्मेदार कॉमेडी और जोक्स की सीमाओं पर राय रखी।

एक्टर पुलकित सम्राट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राहु केतु’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान पुलकित ने आज के दौर में कॉमेडी के बदलते स्वरूप और जिम्मेदार हास्य की जरूरत पर खुलकर अपने विचार रखे हैं। उनका मानना है कि कॉमेडी सिर्फ हंसाने का जरिया नहीं, बल्कि इसमें संवेदनशीलता और समझदारी भी उतनी ही जरूरी है।

हाल ही में जूम से बातचीत के दौरान पुलकित सम्राट ने कहा कि हर मजाक हर किसी को अच्छा नहीं लगता। ऐसे में कलाकारों की जिम्मेदारी बनती है कि वे यह समझें कि उनका मजाक दर्शकों पर किस तरह असर डाल सकता है। पुलकित के मुताबिक, “कभी-कभी लोग जोक्स को अलग तरीके से ले लेते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि हम मजाक करते वक्त हद पार न करें। हमें यह समझना चाहिए कि सामने बैठा दर्शक किस तरह के जोक्स के लिए तैयार है।”

Next Post

अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 3 हाईवा जप्त

Sat Jan 10 , 2026
जबलपुर: जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मानेगांव एवं आसपास के क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एम सैंड एवं गिट्टी का बिना […]

You May Like