बिजली का करंट लगने से युवक की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

सिंगरौली: देवसर जनपद पंचायत देवसर अंतर्गत ग्राम पंचायत सारौंधा के ग्राम डउआडोल में एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों सहित पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डउआडोल निवासी राजभान सिंह मरकाम के बड़े पुत्र अनिल सिंह अपने घर में घरेलू कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वे कटे हुए बिजली के तार की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें जोरदार करंट लग गया।

घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उन्हें गंभीर अवस्था में निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर पहुंचाया।अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उपचार के बाद उनकी स्थिति नाजुक बनी रही और उपचार के दौरान ही अनिल सिंह ने दम तोड़ दिया। रविवार सुबह देवसर स्थित चीरघर में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जाता है कि मृतक का विवाह हो चुका था और उनकी एक छोटी बच्ची भी है। इस हृदयविदारक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव सहित आसपास के क्षेत्र में मातम का माहौल है।घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह पैगाम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

Next Post

मंत्रालय उद्यान में गूंजा वंदे मातरम्, अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव रहे उपस्थित

Mon Mar 2 , 2026
भोपाल: मंत्रालय उद्यान में सोमवार को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण के बीच वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया गया। कार्यक्रम में नवकरणीय ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे।सबेरे मंत्रालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों ने एक स्वर में राष्ट्रगान प्रस्तुत कर […]

You May Like