भोपाल: मंत्रालय उद्यान में सोमवार को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण के बीच वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया गया। कार्यक्रम में नवकरणीय ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे।सबेरे मंत्रालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों ने एक स्वर में राष्ट्रगान प्रस्तुत कर देश के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण व्यक्त किया।
सामूहिक गान के दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल दिखाई दिया।अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे आयोजन कर्मचारियों में ऊर्जा, सकारात्मकता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम का समापन गरिमापूर्ण वातावरण में हुआ।
