ग्वालियर:ओबीसी महासभा एवं समताफुले परिषद के तत्वाधान में यूजीसी बिल एवं अपने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि यूजीसी बिल जल्द से जल्द लागू किया जाए। ओबीसी महासभा के रुपेश यादव ने पत्रकारों से चर्चा में कहा यूजीसी बिल शीघ्र लागू किया जाए अन्यथा ओबीसी महासभा एवं अन्य घटक दल बड़ा और उग्र आंदोलन करेंगे वही ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा कि इस कानून को रोलबैक ना करते हुए शीघ्र लागू किया जाए।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ मनुवादी लोगों ने इस नियम को पढ़ा ही नहीं है इस नियम में उन कमजोर बच्चों के लिए वही प्रावधान लगाए गए हैं जो प्रावधान ओबीसी एससी एसटी बच्चों के लिए है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र यूजीसी बिल लागू नहीं किया गया तो पूरी बहुजन समाज 2 अप्रैल जैसा आंदोलन कर सकते हैं।
