एफआईआर के विरोध में कांग्रेसियों ने घेरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय

जबलपुर। शराब कारोबारी को ब्लैकमेल कर धरना प्रदर्शन करने और शराब दुकान बंद कराने की धमकी देने के मामले में मदनमहल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पर दर्ज हुई एफआईआर के विरोध में कांग्रेसियों ने गुरूवार शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर दिया। कांग्रेसियों का कहना है कि राजनीतिक दवाब के चलते प्रकरण दर्ज किया गया है। लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच आवश्यक है। कांग्रसियों ने मांग की है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

विदित हो कि शराब कारोबारी निखिल सोनी निवासी नवनिवेश कॉलोनी, गढ़ा ने गढ़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक पाठक निवासी शास्त्री नगर पिछले तीन साल से उन्हें और उनके शराब व्यवसाय को निशाना बना रहा था। आरोपी लगातार धमकी दे रहा था कि अगर उसे नियमित पैसे नहीं दिए गए, तो वह दुकानों के सामने धरना-प्रदर्शन कर धंधा बंद करवा देगा। आरोपी द्वारा डरा-धमकर 20,000 की मांग की जा रही थी। आरोपी ने आधुनिक एआई के जरिए पीडि़त निखिल सोनी के चेहरे और आवाज को मॉर्फ करके एक कूटरचित और आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर वायरल किया था । मामले मेें पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपित की तलाश में छापेमारी की जा रही है। वहीं इस एफआईआर को लेकर कांग्रेसियों में आक्रोश है। कार्रवाई के विरोध में ही कांग्रेसियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग के साथ कार्रवाई राजनीतिक दवाब में होना बताया है।

Next Post

साहब...मैं किसान हूं, मुझे शराब तस्करी में फंसाया जा रहा

Thu Sep 24 , 2026
जबलपुर। साहब….मैं किसान हूं, मुझे शराब तस्करी में फंसाया जा रहा है। अपना पक्ष रखने मैं आबकारी दफ्तर पहुंचा था लेकिन उसका जवाब तक नहीं लिया गया। यह बातें शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुुंच कर की है और न्याय की मांग की है। शिकायतकर्ता दुर्गेश सिंह निवासी बेलखेड़ा ने […]

You May Like