‘राणाबाली’ की टीम ने खास वीडियो के साथ रश्मिका मंदाना पर लुटाया प्यार

मुंबई, 06 अप्रैल (वार्ता) रश्मिका मंदाना के जन्मदिन के मौके पर फिल्म राणाबाली के मेकर्स ने एक खास वीडियो शेयर किया है और उन्हें एक प्यारा सा मैसेज दिया है। यह वीडियो रश्मिका के किरदार ‘जायम्मा’ के बनने के पीछे की कुछ झलकियां दिखाता है।वीडियो में साफ़ दिखता है कि इस ऐतिहासिक किरदार को निभाने के लिए उन्होंने कितनी मेहनत और लगन दिखाई है, चाहे वो उनका लुक हो या किरदार की इमोशनल गहराई। विजुअल्स को देखकर पता चलता है कि उन्होंने इस परफॉरमेंस में अपना दिल और जान लगा दी है। यह फिल्म उनके रियल-लाइफ पार्टनर विजय के साथ उनकी वापसी भी है, जिनसे उन्होंने हाल ही में शादी की है।

मेकर्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “उस इंसान के लिए जो अपनी चमक और प्यारी मुस्कान से दुनिया में रंग भर देती है हमारी ‘जायम्मा’ उर्फ रश्मिका मंदाना को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ। फिल्म ‘राणाबाली’ एक हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म है जो भारत के अतीत की कुछ अनसुनी सच्ची घटनाओं को पर्दे पर उतारती है। इसमें विजय देवरकोंडा औपनिवेशिक भारत (ब्रिटिश राज) के बैकड्रॉप पर एक खूंखार योद्धा के रूप में नजर आएंगे, जबकि रश्मिका उनकी पत्नी ‘जायम्मा’ का किरदार निभा रही हैं।

राहुल संकृत्यान द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज के सहयोग से माइथ्री मूवी मेकर्स के वाई. रवि शंकर और नवीन येरनेनी द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘रणबाली’ में रश्मिका मंदाना फीमेल लीड के तौर पर नज़र आएंगी। यह फिल्म विजय देवरकोंडा के साथ उनकी वापसी है, जो पर्दे पर एक दमदार जोड़ी होने का वादा करती है। फिल्म में कलाकारों की एक मजबूत फौज है, जिसमें इंटरनेशनल एक्टर अर्नोल्ड वोस्लू भी शामिल हैं, जो इसे ग्लोबल लेवल पर और भी खास बनाते हैं। ‘रणबाली’ 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Next Post

भेल प्रयोगशाला को नाब्ल से पुनः मिली मान्यता

Mon Apr 6 , 2026
भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी आंतरिक अंशांकन प्रयोगशाला (टीएसडी) के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एवं अंशांकन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (नाब्ल) से आगामी चार वर्षों के लिए पुनः मान्यता प्राप्त की है। यह मान्यता अंतरराष्ट्रीय मानक आईएसओ/आईईसी 17025 के अनुरूप प्रदान की […]

You May Like