अमित शाह दबाव में आकर कर रहे हैं गलत भाषा का इस्तेमाल : राहुल

नयी दिल्ली, 11 दिसम्बर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जो बात विपक्ष कह रहा है सरकार भी जानती है कि वह सच है इसलिए गृहमंत्री अमित शाह गुस्से में हैं।

कांग्रेस नेता ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि श्री शाह ‘वोट चोरी’ के आरोप का सच सामने आने के बाद से ही दबाव में है। उन्होंने कहा कि जब संसद में चुनाव सुधार पर चर्चा हुई और श्री शाह ने इस चर्चा में हिस्सा लिया तो उनके चेहरे पर विपक्ष के सवालों के कारण लकीरें थीं और वह जवाब नहीं दे पा रहे थे।

श्री गांधी ने कहा कि बुधवार को श्री शाह का दबाव लोकसभा में पूरी तरह से सामने आ गया। उन्होंने कहा ” बहुत दबाव में थे अमित शाह जी। गलत भाषा का इस्तेमाल किया, हाथ कांप रहे थे, मानसिक रूप से बहुत दबाव में है यह सब कल संसद में दिखा, पूरे देश ने देखा है। और जो बातें मैंने कहीं हैं उसके बारे में कुछ नहीं बोला, कोई प्रमाण नहीं दिया, उसका जवाब नहीं दिया। मैंने चुनौती दी है कि आ जाइए मेरी प्रेस कांफ्रेंस में, चर्चा करते हैं लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। वास्तविक स्थिति क्या है सब जानते हैं।”

 

 

 

Next Post

पारा लुढक़कर 8 डिग्री पर पहुंचा

Thu Dec 11 , 2025
जबलपुर। पारे में लगातार गिरावट आ रही है। साथ ही ठंडी हवाएं चल रही है। जिसके चलते ठंड का असर बढ़ गया है। गुरूवारा को पारा लुढकर आठ डिग्री पर पहुंच गया। ठंडी हवाओं से कंपकंपी छूटी। मौसम विभाग की माने तो अभी पारा और गिरने की संभावना है। इसके […]

You May Like