मुरैना: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर एक दिवसीय प्रवास पर आज 21 अगस्त को मुरैना जिले के जौरा, कैलारस और पहाडगढ के भ्रमण पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष तोमर 21 अगस्त को सुबह मुरैना से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे जौरा पहुचेगे एवं शासकीय महाविद्यालय विज्ञान संकाय भवन का लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
तोमर दोपहर 1 बजे कैलारस पहुचकर अलोपी सी सी रोड का लोकार्पण व आरोपी पहाड़ियां पर राष्ट्रीय तिरंगा झण्डे का लोकार्पण करेंगे। तोमर 2.20 बजे पहाडगढ पहुंचकर संदीपनी विद्यालय पहाडगढ का लोकार्पण करेंगे तथा 2.40 बजे आई टी आई कालेज पहाड़गढ का लोकार्पण करने के बाद सभा को सम्बोधित करेंगे। तोमर अपराह्न 4 बजे पहाडगढ से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।
