रिहायशी इलाकों में कमर्शियल टैक्स व नोटिस के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन

भोपाल: राजधानी के रिहायशी इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर चल रही खींचतान के बीच बुधवार को नगर निगम परिषद की बैठक से पहले व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स से जुड़े व्यापारियों और अन्य दुकानदारों ने आईएसबीटी परिसर में प्रदर्शन कर उन्हें जारी किए जा रहे नोटिस और व्यावसायिक गतिविधियों के नाम पर अधिक कमर्शियल टैक्स वसूले जाने का विरोध किया।
व्यापारियों का कहना है कि रिहायशी क्षेत्रों में संचालित दुकानों और प्रतिष्ठानों को लेकर नगर निगम द्वारा की जा रही कार्रवाई से कारोबारी परेशान हैं। उन्होंने नोटिस जारी करने और अतिरिक्त कमर्शियल टैक्स लगाए जाने पर आपत्ति जताते हुए नगर निगम से इस मामले में राहत देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निगम प्रशासन के समक्ष मुद्दा उठाया।

Next Post

इकलोद में विद्यार्थियों ने किया गुड़हल के पुष्प का अध्ययन

Wed Aug 19 , 2026
श्योपुर:विद्यार्थियों को प्रयोग आधारित शिक्षा से जोडा जा रहा है। विद्यार्थियों में प्रयोगात्मक एवं व्यवहारिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इकलोद में विज्ञान विषय के अंतर्गत प्रयोग आधारित गतिविधि आयोजित की गई। गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों ने गुड़हल के पुष्प के विभिन्न भागों का […]

You May Like