इकलोद में विद्यार्थियों ने किया गुड़हल के पुष्प का अध्ययन

श्योपुर:विद्यार्थियों को प्रयोग आधारित शिक्षा से जोडा जा रहा है। विद्यार्थियों में प्रयोगात्मक एवं व्यवहारिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इकलोद में विज्ञान विषय के अंतर्गत प्रयोग आधारित गतिविधि आयोजित की गई। गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों ने गुड़हल के पुष्प के विभिन्न भागों का प्रत्यक्ष अध्ययन किया तथा पुष्प की संरचना एवं उसके प्रमुख भागों की जानकारी प्राप्त की।
इसके साथ ही विद्यार्थियों को सूक्ष्मदर्शी के विभिन्न भागों एवं उनके उपयोग की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने सूक्ष्मदर्शी के लेंस, स्टेज, दर्पण, प्रकाश व्यवस्था, ऑब्जेक्टिव लेंस एवं फोकस करने वाले उपकरणों का अध्ययन करते हुए इसके संचालन की प्रक्रिया के प्रति अपनी समझ विकसित की।

जिला शिक्षा अधिकारी यश जैन ने बताया कि विद्यालय में इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को केवल पाठ्यपुस्तक तक सीमित न रखते हुए देखो, समझो और प्रयोग करके सीखो की अवधारणा से जोड़ा जा रहा है। इससे विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा एवं विषय को व्यवहारिक रूप से समझने की क्षमता विकसित हो रही है।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी विज्ञान सहित विभिन्न विषयों में ऐसी प्रयोगात्मक गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि विद्यार्थी अपने अध्ययन को वास्तविक अनुभवों से जोड़कर बेहतर ढंग से समझ सकें।

Next Post

मुरैना में होटल पर पुलिस की दबिश, देह व्यापार के आरोप में 3 युवतियों समेत 4 हिरासत में

Wed Aug 19 , 2026
मुरैना: नेशनल हाईवे 44 स्थित कांहा पैलेस होटल में कथित देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। कार्रवाई में 3 युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार कुछ लोग फरार हुए हैं। मामले में कुल 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर […]

You May Like