
ग्वालियर। संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत कांग्रेस अध्यक्ष साहब के द्वार कार्यक्रम में कांग्रेसजनों से सतत संवाद जारी है। इसी क्रम में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चौरसिया के निवास पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ग्वालियर के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की एवं उनका सम्मान किया। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर सार्थक चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष यादव ने कांग्रेस विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।
