ईटानगर में भूस्खलन से दीवार गिरी, चार लोगों की मौत

ईटानगर, (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में सोमवार शाम यहां नीति विहार में भूस्खलन के कारण एक दीवार गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान चोकी तासर, गोडक राजा, गोडक ताबिन और रतन बर्मन के रूप में हुई है।

नीति विहार पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी ताखे तासो के अनुसार, यह घटना शाम करीब चार बजे हुई जब सात मजदूर उस जगह पर काम कर रहे थे।

घटना के बाद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), ईटानगर राजधानी क्षेत्र जिला प्रशासन और पुलिस के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

प्रभारी अधिकारी ने बताया कि घायल हुए तीनों मजदूरों को इलाज के लिए तुरंत हीमा अस्पताल ले जाया गया।

Next Post

ग्राम पंचायत सिमरिया में प्रशिक्षण का समापन

Tue Mar 17 , 2026
जबलपुर: विकासखंड मझौली की ग्राम पंचायत सिमरिया में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवांकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समितियों, सखी समूहों और ग्रामीण जनों को शासन की योजनाओं तथा सामाजिक विकास में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार […]

You May Like