ग्राम पंचायत सिमरिया में प्रशिक्षण का समापन

जबलपुर: विकासखंड मझौली की ग्राम पंचायत सिमरिया में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवांकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समितियों, सखी समूहों और ग्रामीण जनों को शासन की योजनाओं तथा सामाजिक विकास में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड मझौली जिला जबलपुर (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्य प्रदेश शासन) के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक श्री घनश्याम रायपुरिया एवं विकासखंड समन्वयक नूपुर खरे के मार्गदर्शन में किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला समन्वयक घनश्याम रायपुरिया ने उपस्थित प्रतिभागियों को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की कार्यप्रणाली, उद्देश्य एवं समाज में किए जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। वहीं नवांकुर संस्था महगवां के अध्यक्ष सनिल यादव ने प्रस्फुटन समितियों की अवधारणा एवं उनके गठन की प्रक्रिया को स्पष्ट किया।
प्रस्फटन समितियों की भूमिका पर डाला प्रकाश
नवांकुर संस्था गुरजी के अध्यक्ष अरविंद दुबे ने समाज सेवा और ग्रामीण विकास में प्रस्फुटन समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षक परामर्शदाता मनीष अवस्थी ने संचालन प्रक्रिया और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर परामर्शदाता पूनम चौबे और सतीश पाठक ने युवाओं को नेतृत्व विकास और समाज निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन और दस्तावेजीकरण परामर्शदाता नीरज दुबे द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी पांचों परामर्शदाता, विद्यार्थी तथा प्रस्फुटन समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें जोहरी पटेल, मेघा तिवारी, विवेक तिवारी, नंदिनी पटेल, दुर्गा पटेल, गिरजा काछी, प्रमोद पटेल, अभिमन्यु पटेल, प्रियम पटेल, अंजनी पटेल, प्रभा पटेल और कंचन यादव सहित अन्य ग्रामीण जनों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Next Post

राशिफल-पंचांग : 17 मार्च 2026

Tue Mar 17 , 2026
पंचांग 17 मार्च 2026:- रा.मि. 26 संवत् 2082 चैत्र कृष्ण त्रयोदशी भौमवासरे दिन 7/51, शतभिषा नक्षत्रे रातअंत 5/23, सिद्ध योगे प्रात: 7/14 तदुपरि साध्य योगे रातअंत 5/51, वणिज करणे सू.उ. 6/3, सू.अ. 5/57, चन्द्रचार कुम्भ, शु.रा. 11,1,2,5,6,8 अ.रा. 12,3,4,7,9,10 शुभांक- 4,6,0. ————————————————————- आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी वर्ष: […]

You May Like