तुर्की में अवैध रैलियों के दौरान हिरासत में लिए गए 418 लोगों में से 374 रिहा

इस्तांबुल, 03 मई (वार्ता) तुर्की के शहर इस्तांबुल में एक मई को हुई अवैध रैलियों में शामिल 418 लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिनमें से 374 को अदालत के आदेश पर रिहा कर दिया गया है।

शहर के पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा, “इस्तांबुल में गुरुवार को अवैध रैलियों के कारण सड़क और राजमार्ग बंद रहे, 15 से अधिक मेट्रो स्टेशन और सार्वजनिक परिवहन बंद कर दिये गए। हिरासत में लिए गए 418 लोगों में से 374 को बयान के बाद रिहा कर दिया गया है।”

इस्तांबुल के कादिकॉय और कार्ताल जिलों में एक मई को ट्रेड यूनियनों ने सरकार की ओर से अनुमोदित रैलियां कीं, जिनमें करीब 65 हजार लोग शामिल हुए और शांति से तितर-बितर हो गए। वहीं, विपक्षी समूह शहर के केंद्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षा के लिए 52 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात थे।

इस्तांबुल के पुराने इलाके में तकसीम चौक पर प्रदर्शनों पर कई सालों से प्रतिबंध लगा हुआ है। इस्तांबुल के निलंबित मेयर एक्रेम इमामोग्लू के वकीलों ने सात अप्रैल को उनकी गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ अपील दायर की, लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया।

Next Post

सरकार ने पाकिस्तान के ध्वज वाले जहाजों के भारत में किसी भी बंदरगाह में प्रवेश पर लगायी रोक

Sat May 3 , 2025
नयी दिल्ली, 03 मई (वार्ता) भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ उठाए जा रहे कदमों के अंतर्गत शनिवार को आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान के ध्वज वाले जहाजों को भारत में किसी भी बंदरगाह में प्रवेश पर रोक लगाने के निर्णय की घोषणा की। यह प्रतिबंध तत्काल […]

You May Like