सिंगरौली: चेक प्वाईन्टस की टीम ने आज बलियरी, कनई कन्वेयर बेल्ट के पास मालवाहक वाहनो की गहन चेकिंग किया। जिसमें एक मालवाहक वाहन बिना परमिट का मिला जिसे जप्त करते हुए तीन अन्य मालवाहको पर जुर्माना वसूल करते हुए छोड़ दिया गया।
गौरतलब है कि आरटीओ चेक प्वाईन्टस टीम द्वारा जन जागरूकता अभियान जारी किया है और इस बीच मालवाहको की गहन चेकिंग की जा रही है। जहां रहवासी मार्ग से गुजरने वाली मालवाहक गाडियां जो तिरपाल ढाककर के नहीं चलती पाई गई। उन गाड़ियों में विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है।
