इंदौर:मध्यप्रदेश स्टेट बास्केटबॉल संघ द्वारा बास्केटबॉल बॉल में आयोजित एमपी सीनियर (महिला) बास्केटबॉल चैंपियनशिप में नीमच की टीम बीएफआई को हराकर चैंपियन बनी। दूसरे दिन खेले गए रोमांचक फाईनल मैच में नीमच की टीम ने बीएफआई एकेडेमी को मात्र 3 अंकों से पराजित किया। मैच के मध्यान्तर तक बीएफआई एकेडेमी ने नीमच पर 2 अंको की बढ़त बनाई हुई थी।
चैंपियन नीमच की ओर से खुशी पाल ने 39 एंव सुनिता ने 27 अंक बनाये जबकि रनरअप बीएफआई एकेडेमी से श्वेता सिंह ने 25 एंव लक्षिता चौहान ने 23 अंकों का योगदान दिया। सत्र के मुख्य अतिथि बास्केटबॉल के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एंव क्राईम ब्रान्च में टीआई तारेश सोनी थे। प्रतियोगिता के दौरान भारतीय बास्केटबॉल के महासचिव कुलविन्दर सिंह गिल, मप्र बास्केटबॉल संघ के महासचिव अविनाश आनन्द, कार्पोरेशन एरिया बास्केटबॉल संघ अध्यक्ष श्रेणिक कुमार बंडी और सचिव लक्ष्मीकान्त पटेल भी मौजूद थे।
