नर्मदा में नहाने गए छह युवक डूबे, पांच को नाविक ने बचाया

बुधनी: थाना क्षेत्र के ग्राम बेरखेड़ी स्थित नर्मदा नदी पुल घाट पर गंगा दशहरा पर्व के दौरान मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया. भोपाल से स्नान करने पहुंचे युवकों का समूह अचानक नर्मदा के तेज बहाव में फंस गया. इस हादसे में एक युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि स्थानीय नाविक की बहादुरी से पांच युवकों की जान बच सकी. बुधवार सुबह पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक का शव नदी से बरामद किया.

नकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर भोपाल निवासी लगभग 6 युवक बेरखेड़ी घाट पर नर्मदा में स्नान कर रहे थे. इसी दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में फंसकर डूबने लगा. साथी उसे बचाने के लिए आगे बढ़े, लेकिन बहाव इतना तेज था कि करीब पांच युवक खुद भी डूबने की स्थिति में पहुंच गए. मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर मौजूद एक स्थानीय नाविक ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपनी नाव लेकर नदी में उतरकर तेज धारा में फंसे युवकों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला. यदि समय रहते नाविक मदद के लिए नहीं पहुंचता तो हादसा और भी भयावह हो सकता था. सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया. देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला. बुधवार सुबह दोबारा शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान करीब 11 बजे युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया.

मृतक की पहचान बलवंत नेताम पिता रामगोपाल नेताम (36 वर्ष), निवासी कंजर मोहल्ला भोपाल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी और गंगा दशहरा पर्व के चलते सभी युवक नर्मदा स्नान के लिए बुधनी पहुंचे थे. इस मामले में बुधनी एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि मंगलवार को नर्मदा नदी में स्नान के दौरान एक युवक के डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल सर्चिंग अभियान शुरू किया गया. बुधवार को युवक का शव बरामद कर लिया गया. शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है.

Next Post

जब हमारा संगठन मजबूत होगा तभी भाजपा बेदखल होगी: चौधरी

Wed May 27 , 2026
रीवा: कांग्रेस के चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण में कांग्रेस कमेटी के राष्टीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी पहुंचे.जहा देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू की पुण्य तिथि पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए श्री चौधरी ने नेहरू जी के […]

You May Like

Play sound