जब हमारा संगठन मजबूत होगा तभी भाजपा बेदखल होगी: चौधरी

रीवा: कांग्रेस के चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण में कांग्रेस कमेटी के राष्टीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी पहुंचे.जहा देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू की पुण्य तिथि पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए श्री चौधरी ने नेहरू जी के स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर उनके प्रधानमंत्रित्व काल तक की विभिन्न उपलाब्धियों का जिक्र करते हुए उन्हें भारत का शिल्पकार निरूपित किया.श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता पूरे नेहरू परिवार की आएदिन आलोचना करते हैं और उनके ऊपर अनेको मनगढ़ंत आरोप लगाकर अपने को महिमा मण्डित करते हैं.

प्रशिक्षणार्थियो को ब्लॉक, नगर, मण्डल केसंरचना का पूरा श्रेय राहुल गांधी जी को दिया और कहा कि उनकी सोच को साकार करने के लिए हमे इन इकाईयों को मजबूत करना होगा. देश प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी को तभी बेदखल किया जा सकता है जब हमारा संगठन बूथ, पंचायत और मण्डलम, ब्लॉक स्तर तक मजबूत होगा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक-एक प्रशिक्षार्थियों से परिचय प्राप्त कर संवाद करते हुए पार्टी को विजय न मिलने पर सवाल किया.

संवाद उपरांत प्रशिक्षणार्थियों द्वारा दिये गये जवाब का उत्तर देते हुए श्री पटवारी ने कहा कि जब तक बूथ स्तर तक संगठन मजबूत नही होगा 2028 का विधानसभा तथा 2029 का लोकसभा चुनाव जीत पाना कठिन होगा. इस लिये कमेटियां बनाकर संगठन को मजबूत करना होगा. इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी महेन्द्र जोशी, जिलाध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा, महापौर अजय मिश्रा बाबा सहित अधिकारीगण मौजूद रहे.

Next Post

आस्था की छांव पर वाहनों का कब्जा, धूप में तप रहे श्रद्धालु

Wed May 27 , 2026
उज्जैन:धर्मनगरी में इन दिनों अधिक मास के चलते सप्तसागर पूजन और 84 महादेव यात्रा का अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पुण्य लाभ लेने पहुंच रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा कई स्थानों पर […]

You May Like