जांच करने पहुंची संभागीय टीम, बगैर लाइसेंस चल रहा था ढ़ाबा

रीवा। यूपी-एमपी बार्डर पर स्थित चाकघाट में संभागीय उडऩदस्ता दल ने ढ़ाबो में औचक निरीक्षण किया. जहा साफ सफाई का अभाव मिला, वही बगैर लाइसेंस के ढ़ाबा संचालित पाया गया. कार्यवाही के दौरान खाद्य पदार्थ के नमूने भी एकत्र किये गये.

मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर एसडीएम त्योंथर के नेतृत्व में संभागीय उडऩ दस्ता प्रभारी अमरीश दुबे एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी साबिर अली द्वारा इलाहाबाद रोड चाकघाट स्थित ढाबों की जांच का अभियान आरंभ किया गया. जांच के दौरान सर्वप्रथम अन्नपूर्णा ढाबा चाकघाट की जांच की गई. ढाबे मैं गंदगी में खाद्य पदार्थों का संग्रह एवं विक्रय किया जा रहा था. ढाबे से दाल एवं चावल के नमूने लिए गए. इसके पश्चात चंदिया स्थित संगम ढाबा की जांच की गई जहां खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत कोई लाइसेंस नहीं पाया एवं संचालक शिवलखन यादव द्वारा खुले में खाद्य पदार्थों को तैयार करके रखा जा रहा था एवं किचन में अत्यधिक गंदगी पाई. संचालक के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है. जांच के दौरान मिश्रा ढाबा गंग तीरा की जांच की गई जांच के दौरान पनीर एवं खड़े धनिया के नमूने शंका के आधार पर जांच हेतु लिए गए हैं पूर्व में भी महाकुंभ के दौरान मिश्रा ढाबा से लिया गया दही का नमूना अव मानक पाए जाने से प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है. जांच के दौरान बाघेड़ी स्थित ललू मिष्ठान भंडार से पनीर एवं दूध के नमूने भी जांच हेतु लिए गए हैं. ढाबों की जांच का अभियान लगातार जारी रहेगा.

Next Post

बालेन्दु के घर पहुंचे अजय, मोहब्बत की दुकान के कंसेप्ट को समझा

Wed Feb 11 , 2026
ग्वालियर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अजय सिंह बुधवार को पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ला के निवास पर पहुंचे और काफी देर विभिन्न मुददों पर चर्चा की। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसियों से भी अजय सिंह ने वन टू वन चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मोहब्बत की दुकान के […]

You May Like