
खंडवा। रामनगर चौकीक्षेत्र में एक वृद्ध की खटिया पर पड़ी लाश से सनसनी मच गई थी। पुलिस ने तुरंत आरोपी किराएदार को पकड़ भी लिया। मृतका की बहू ने हत्या की संभावना व्यक्त कर पुलिस में शिकायत की थी। मृतिका कमला बाई का शव 2 दिन पहले चारपाई पर मिला था। मृतिका के गले पर नाखूनों के निशान एवं साक्ष्य से हत्या की आशंका होने से हत्या की आशंका पर पुलिस ने भी काम किया। एफएसएल टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर, साक्ष्य संकलित किए।मृतिका का पीएम कराया गया। मृतिका की बहु सरोजबाई एवं पुत्र सुरेश के कथन लिए गए। मृतिका के गले पर आई चोटो के निशान के आधार पर मर्ग जांच पूर्ण कर थाना कोतवाली खंडवा पर अपराध क्रमांक 119/2025 धारा 103 (1) 333 भा न्या.सं. का अज्ञात आरोपी के विरुध्द कायम कर विवेचना में लिया गया। संदेही शैलेन्द्र पिता रणधीर सिंह चौहान उम्र 50 साल निवासी खाटू श्याम बाबा मंदिर के पास, रामनगर खंडवा स्थाई निवासी साईनाथ बिल्डीग, बिरार, मुम्गई, महाराष्ट्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी शैलेन्द्र चौहान ने बताया कि 8 दिन पूर्व मृम्बई से अपने माता पिता के घर रामनगर खंडवा आया था। कमलाबाई घर पर अकेली थी। मौका पाकर कमलाबाई के साथ बुरी नियत से गलत काम किया व उसका विरोध करने व चिल्लाने पर गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया है।
