खंडवा जनसुनवाई में आया अनोखा मामला

दक्षिण अफ्रीका में तैनात सैनिक बेटे को इंडिया बुलाना चाहते हैं माता-पिता

 

नवभारत न्यूज

खण्डवा। जनसुनवाई में कलेक्ट्रेट में अनोखी डिमांड से प्रशासन भौंचक रह गया। जिले के साल्याखेड़ी निवासी माता-पिता ने भारतीय सेना में नौकरी कर रहे बेटे को वापस भारत लाने की मांग की। रोते हुए उन्होंने बताया कि उनका बेटा अनिल राठौर भारतीय सेना में फिरोजपुर में पोस्टेड था। अब उसकी पोस्टिंग दक्षिण अफ्रीका के कांगो में है। अपने बेटे को वे वापस बुलाना चाहते हैं।

भारत सरकार को भेजेंगे

श्री बड़ौले ने बताया कि उनका आवेदन विधिवत तरीके से भारत सरकार को प्रेषित कर दिया जाएगा। इस पर निर्णय वे ही लेंगे। आवेदन जनसुनवाई में हमारे पास आया है। वे खंडवा जिले के निवासी हैं। इसलिए विधिवत तरीके आवेदन हम भारत सरकार को प्रेषित कर देंगे।

 

यह है मामला

 

जनसुनवाई कर रहे अपर कलेक्टर केआर बड़ौले ने पूरा मामला बताते हुए कहा कि साल्याखेड़ा गांव के श्रीराम राठौर और इमरती देवी राठौर ने जनसुनवाई में आवेदन देकर कहा है कि उनका बेटा अनिल राठौर कांगो में तैनात है। वे भारतीय सेना में हैं। उन्हें माता-पिता ने वापस बुलाने का आवेदन दिया है।

Next Post

शिवराज के पुत्र की बारात इंदौर से जोधपुर गई

Tue Mar 4 , 2025
इंदौर। केन्द्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय की बरात कल देर रात इंदौर पहुंची। बसों से पहुंची बरात आज जोधपुर के लिए एयरपोर्ट से रवाना हुई,बरात का स्वागत करने कल बड़ी संख्या में भाजपा नेता उपस्थित थे,जोधपुर जाने के लिए कल रात बरात इंदौर पहुंची। भोपाल से बसों से […]

You May Like