IND vs WI: ये रहीं हार की वो 4 बड़ी वजहें जहां मैच बना टर्निंग पॉइंट्स

हैदराबाद, वेस्टइंडीज ने भारत को चौथें टी-20 मैच में बुधवार को 24 रनों से हरा दिया और 5 मैचों की सीरीज में 2-2 से बराबरी हासिल कर ली। आइए जानते है भारत के हार के वो 4 वजह।

  • वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट पर 247 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया।
  • भारत के प्रमुख गेंदबाज अर्शदीप और मयंक यादव बेहद महंगे रहे।
  • कैरेबियाई गेंदबाज कीमो पॉल ने 5 विकेट लेकर टीम को जीताने में अहम भुमिका निभाई।

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार को खेले गए चौथे टी-20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के हाथों 24 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।

इसी के साथ वेस्टइंडीज सीरीज में 2-2 से बराबरी हासिल कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 247 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वहीं इसके जवाब में भारतीय टीम 19.4 ओवरों में 223 रनों पर ऑलआउट हो गई।

भारत की हार के 4 मुख्य कारण

शाई होप का तूफानी शतक

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की जीत की सबसे बड़ी नींव सलामी बल्लेबाज शाई होप ने रखी। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए एक आतिशी शतक जड़ा, जिसके दम पर विंडीज टीम 247 के विशाल स्कोर तक पहुंच सकी।

भारतीय गेंदबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन

भारतीय मुख्य गेंदबाज रन रोकने और विकेट लेने में पूरी तरह नाकाम रहे। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 52 रन देकर सिर्फ 1 विकेट ले सके, जबकि रफ्तार के सौदागर कहे जाने वाले मयंक यादव बेहद महंगे साबित हुए और वे 4 ओवर में 52 रन लुटा दिए। स्पिनर अक्षर पटेल ने भी अपने 4 ओवर में 45 रन दिए।

रणनीति का सही क्रियान्वयन न होना

मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने खुद स्वीकार किया कि गेंदबाजी के दौरान टीम ने जो योजनाएं बनाई थीं, उन्हें मैदान पर सही तरीके से लागू नहीं किया जा सका, जिससे वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका मिला।

कीमो पॉल का ‘फाइव-विकेट हॉल

248 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम एक समय मैच में बनी हुई थी, लेकिन वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज कीमो पॉल ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए और भारतीय बल्लेबाजी क्रम की पूरी तरह से कमर तोड़ दी।

कब खेला जाएगा अंतिम मुकाबला

आपको बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज आखिरी और अंतिम निर्णायक मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। ये मैच दोनों ही टीमों के लिए कांटे की टक्कर का होने वाला है क्योंकि जो ये आखिरी मैच जितेगा वहीं ये सीरीज भी अपने नाम कर लेगा।

Next Post

भारत और जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज का आगाज कल से, महिलाओं के लिए एंट्री फ्री, जानें कब और कहां देखें मैच

Thu Oct 15 , 2026
रायपुर, भारत-जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच कल से खेला जाएगा। टी-20 सीरीज के तीनों मैचों के लिए महिलाओं को स्टेडियम में मुफ्त एंट्री दी जाएगी। महिला इंटरनेशनल टी20 मैचों में महिलाओं को मुफ्त प्रवेश मिलेगा। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की […]

You May Like

Play sound