जिले में 54 पंचायत सचिवों का देर रात किया गया स्थानांतरण

सीधी। जिला पंचायत सीधी ने पंचायत व्यवस्था में व्यापक बदलाव करते हुए जिले के 54 ग्राम पंचायत सचिवों का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण कर दिया है। जारी आदेश के बाद पंचायत महकमे में हलचल तेज हो गई है।

यह कार्रवाई म.प्र. शासन के सामान्य प्रशासन विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशों के तहत प्रभारी मंत्री की स्वीकृति के बाद की गई है। जनपद पंचायत कुसमी से स्थानांतरित पंचायत सचिवों में तेजभान सिंह कुंदौर से लुरघुटी, संतोष पनिका डेवा से कुंदौर, हर्षनारायण सिंह लुरघुटी से पोंडी, दीपक मिश्रा भुईमाड़ से केशलार, रावेन्द्र यादव जपं कुसमी से करैल, गुलाब सिंह रुंदा से अमरौला, विनीती भूर्तिया हरदी से ददरी शामिल हैं। जपं मझौली से सुरेश कुमार बैस नौढिय़ा से खंतरा, महेन्द्र शुक्ला टिकरी से बकवा, सुधाकर सिंह महखोर से करौदिया रामपुर नैकिन, ऋषिकेश गुप्ता धुंआडोल से महखोर, ब्रहर्मेन्द्र मिश्रा सिलवार से उमरिया कुसमी शामिल हैं। जपं सिहावल के अमर बहादुर सिंह को पड़रिया से डोल, मोतीलाल द्विवेदी डोल से पड़रिया, शैलेन्द्र प्रताप सिंह पोखरा से गोतरा कुसमी, शशांक कुमार द्विवेदी मौहार से ददरीकला, राजबहोर गौतम महुआर से पिपराहा/इटवा खास, उमाशंकर पटेल कोदौरा से अमिलई रामपुर नैकिन, श्यामसुंदर पटेल हटवा खास से शिकरा मझौली, धर्मराज सिंह घोपारी से टमसार कुसमी, संदीप कुमार वर्मा चोराही से घोपारी, राजकुमार सिंह लिलवार से दुअरा, रामकृष्ण तिवारी दुधमनिया से पिपरहा, धर्मेन्द्र कु. दीक्षित दुअरा से हटवा, रामसजीवन पटेल राजगढ़ से हिनौती, अविनाश चतुर्वेदी पिपरहा से अमिलिया, तेजा प्रसाद पटेल चमरौहा से राजगढ़ शामिल हैं। जपं सीधी से दिनेश कुमार जायसवाल रामगढ़ नं.2 से पडऱी, गौहर सिंह करुईखाड़ से रामगढ़ नं.2, सुधीर कुमार तिवारी बरिगवां नं.2 से चूल्ही, प्रवीण कु.द्विवेदी ओबरहा से कुबरी, विजय सिंह सेंगर करगिल से रामगढ़ नं.1, रीता सिंह धनखोरी से कोचिला रामपुर नैकिन, सत्यदेव सिंह देवगढ़ से बहेरा पश्चिम, नागेश्वर द्विवेदी बहेरा पश्चिम से पटेहरा कला, कृष्णकुमार जायसवाल कोचिला से जमुनिहा कला, सूरज अग्रहरी छवारी से जमोड़ी सेगरान, विजय सिंह पडै़निया खुर्द से सरेठी, उर्मिला सिंह चूल्ही से चिलरीकला शामिल हैं। जपं रामपुर नैकिन से सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय हनुमानगढ़ से झगरी, पवन कुमार मिश्रा झगरी से मधुगांव उत्तर सीधी, शिवकुमार गौतम डढिय़ा से पटेहर, मनोज कुमार शुक्ला पटेहरा से सलैया सीधी, रवि कुमार पाण्डेय कुशमहर से डिहुली सीधी, रामरूप विश्वकर्मा बूसी से कुशमहर, दुष्यंत सिंह पैपखरा से बस्तुआ कुसमी, अरविंद कु. गुप्ता मड़वा से उमरिहा, अंजनी कुमार पटेल पडख़ुरी 586 से कपुरी बैदौलियान, रामदरश पाण्डेय कपुरी बैदौलियान से पडख़ुरी 586, विद्याशंकर द्विवेदी अमिलई से कमर्जी सीधी, रामदुरेश कुशवाहा चकड़ौर से बडेसर, रामदुलारे रावत धनहा से इटहा, सुरेन्द्र पाण्डेय हनुमानगढ़ से झगरी शामिल हैं।

००

26 रोजगार सहायकों का हुआ स्थानांतरण

जिला पंचायत सीधी के सीईओ द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों में पदस्थ 26 ग्राम रोजगार सहायकों का स्थानांतरण किया गया है। जिसमें मझौली जनपद पंचायत से रोजगार सहायक नितेश पाण्डेय दोहरीटोला से छुई, आशीष द्विवेदी धनौली से नेबूहा, सुधीर सिंह ठेंगा से धनौली, प्रदीप कुमार गुप्ता ताला से चमराडोल, राजराजन गुप्ता जमुआ नं.2 से ठेंगा स्थानांतरित किए गए हैं। कुसमी जनपद पंचायत से रोजगार सहायक रजनीश द्विवेदी रूंदा से गुड़ुआधार, दिलीप सोंधिया लुरघुटी से कोटा, राज बहादुर साहू कोटा से लुरघुटी, राजकुमार मिश्रा जनपद कुसमी से भगवार, रामशरण साकेत भगवार से रूंदा, संतोष पाठक वस्तुआ से ददरी, संजीत कुमार सिंह ददरी से वस्तुआ, शिवम सिंह पौड़ी से अमगांव स्थानांतरित किए गए हैं। सिहावल जनपद पंचायत में रोजगार सहायक प्रदीप सिंह चौहान अमरपुर से डडिय़ा, भोला प्रसाद कुशवाहा लौआ से दुबरा, मनीष सिंह अमिलिया से चोरगढ़ी जपं रामपुर नैकिन, धीरेंद्र सिंह पड़रिया से बारी जपं सीधी, बृजेश यादव भरही से खोचीपुर, रमेश गुप्ता खोचीपुर से भरही, बैकुंठ सिंह रामडीह से डोल, अंकिकेश शुक्ला डोल से रामडीह स्थानांतरित किए गए हैं। सीधी जनपद पंचायत में रोजगार सहायक भूपेन्द्र बहादुर सिंह बरहाई से भगोहर, अरुण सिंह चौहान सुकवारी मझगवां से पनवार चौहान टोला, विनय गुप्ता जमोड़ी कला से बरहाई, विद्याचरण गौतम बबछ से चिलरीकला स्थानांतरित किए गए हैं। रामपुर नैकिन जनपद पंचायत में रोजगार सहायक विजय सिंह नैकिन से बघवार स्थानांतरित किए गए हैं। जिला पंचायत द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित ग्राम रोजगार सहायकों का पूर्व ग्राम पंचायत से किया गया अनुबंध स्वत: समाप्त माना जाएगा।

००००००००००

Next Post

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर कड़े बंदोबस्त, जिला प्रशासन अलर्ट

Tue Jun 16 , 2026
जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का 36वां दीक्षांत समारोह इस बार बेहद खास होने वाला है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंच पर विराजमान होंगी। अति विशिष्ट अतिथियों में राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. इंदर सिंह परमार भी […]

You May Like