
पथरिया/दमोह। तहसील पथरिया अंतर्गत ग्राम बिलानी के बाहर स्थित यादव कालोनी में निवासरत परिवारों के सैकड़ों छोटे-छोटे स्कूली बच्चे रोजाना कीचड़ भरे रास्ते से होकर स्कूल आने-जाने को मजबूर हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्चे रोज करीब डेढ़ किलोमीटर तक कीचड़ और पानी से सने रास्ते से गुजरते हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जिससे बच्चों के गिरकर चोटिल होने का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या कई वर्षों से चली आ रही है, लेकिन अब तक शासन-प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।स्थानीय छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि यादव कालोनी से स्कूल तक जल्द से जल्द पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके।
