रीवा, होण्डा सिटी कार में मिली 2.65 लाख की कफ सीरप : सोहागी पहाड में पुलिस नें घेराबंदी कर पकड़ी कार, 1 गिरफ्तार

रीवा,  रीवा में नशे के खिलाफ जारी ताबडतोड कार्यवाहियों के बीच पुलिस ने होण्डा सिटी जैसी लग्जरी कार से 2 लाख 65 हजार कीमती नशीली कफ सीरप की खेप बरामद की है।

 

यह कार्यवाही एक बार फिर आईजी के इनपुट पर एसपी गुरूकरण सिंह के निर्देश पर सोहागी थाना पुलिस नें की है।

पुलिस नें सूचना के आधार पर सोहागी पहाड में घेराबंदी कर होण्डा सिटी कार को पकडा जो यूपी से चलकर रीवा की ओर आ रही थी।

तलाशी के दौरान कार में एक तस्कर मिला, जिसकी निशानदेही पर 11 पेटीयों में 1312 शीशी कफ सीरप बरामद की गई जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 65 हजार आंकी गई है।

 

कार्यवाही के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात संदीप मिश्रा नें जानकारी देते हुये बताया कि पूरे संभाग सहित जिलेभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज सोहागी पुलिस नें अवैध नशीले कफ सीरप की खेप को पकडा है।

बताया गया कि यूपी से नशे की खेप लेकर आ रही होण्डा सिटी कार को सोहागी पहाड में पकडा गया।

 

मौके से गिरफतार आरोपी की पहचान प्रकाश द्विवेदी मूल निवास बीडा सेमरिया हाल चिरहुला कालोनी थाना बिछिया के रूप मेें हुई है।

पुलिस की मांने तो आरोपी यूपी से नशे की यह खेप लाकर रीवा में बिक्री करनें की फिराक में था।

 

फिलहाल आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट का प्र्रकरण दर्ज किया गया है और उससे जुडे तस्करों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस की इस कार्यवाही में सोहागी थाना प्रभारी कमलेश साहू, उपनिरीक्षक संजीव शर्मा, सायबर सेल टीम से उपनिरीक्षक म्रगेन्द्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक रणजीत सिंह, आरक्षक विशाल सिंह, आरक्षक शिवम सिंह की सरानीय भूमिका रही है।

000000000000

Next Post

रीवा में खूनी बवाल! बाड़ी विवाद में परिवार पर जानलेवा हमला, हथियारों से लैस लोगों का वीडियो वायरल

Fri Jul 10 , 2026
रीवा, रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गंभीरपुर में बाड़ी को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़िता सीमा उपाध्याय द्वारा पुलिस को दिए गए शिकायत आवेदन में आरोप लगाया गया है कि पड़ोस में रहने वाले कई लोगों ने एकराय होकर उनकी बाड़ी काट […]

You May Like