हथियारों से लैस दो पक्ष भिड़े 

जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत कोरी मोहल्ला पिसनहारी मढ़िया में हथियारों से लैस दो पक्ष भिड़ गए। चाकू के साथ डंडे चले‌।

पुलिस ने बताया कि कोरी मोहल्ला निवासी शुभम के.सी. कोरी (30) पेशे से अधिवक्ता हैं, बीती रात जब वे अपने कार्यालय से घर लौट रहे थे, तब नितिन और हरिशंकर ने उन्हें रोका। आरोपियों ने मोहल्ले की पाइपलाइन ठीक न होने का कहते हुए पार्षद को अपशब्द कहे और शुभम से शराब के लिए 2 हजार रुपये की मांग की। मना करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। हरिशंकर ने चाकू निकालकर जान से मारने की कोशिश की, लेकिन शुभम किसी तरह बचकर वहां से निकले। दूसरी ओर हरिशंकर उर्फ अन्नू कोरी (39) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात उसके घर के सामने किसी और की मोटरसाइकिल खड़ी थी। इसी दौरान शुभम वहां आए और गाड़ी हटाने को लेकर विवाद करने लगे। गाली-गलौज का विरोध करने पर शुभम ने घर से डंडा लाकर हरिशंकर पर हमला कर दिया, जिससे उसके बाएं पैर की जांघ में गंभीर चोट आई है।

Next Post

कैंट बोर्ड प्रशासन के खिलाफ घेराबंदी की तैयारी शुरू

Sun Mar 8 , 2026
जबलपुर। कैंट बोर्ड द्वारा सदर क्षेत्र में बढ़ाए गए टैक्स, बाजार किराया सहित अन्य समस्याओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की तैयारियां शुरू होने लगीं हैं। जनप्रतिनिधियों के साथ अब कैंट के व्यापारी, आमजन व किसान शामिल हो गए हैं। जिसके तहत स्थानीय लोगों ने अपने आंदोलन को भव्य रूप देने […]

You May Like